रांची, मई 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में बिजली व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त रुख अपनाया है। पलामू जिले में सोशल मीडिया पर बिजली संकट की शिकायत पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। पलामू उपायुक्त को निर्देश दिया कि समस्या का तुरंत समाधान किया जाए और भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा सुनने को न मिलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पलामू ही नहीं, सभी जिलों के उपायुक्त अपने क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की निगरानी करें। सुनिश्चित करें कि कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब रहने या बिजली आपूर्ति ठप जैसी स्थिति लंबे समय तक न बनी रहे। दरअसल, सोशल मीडिया पर रजवाडीह पंचायत के बड़कागांव की शिकायत सामने आई थी। इसमें बताया गया कि पिछले कई दिन से लगभग 150 परिवार बिजली संकट झेल रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में पूरी तरह अंधेरा था। श...