पीलीभीत, जून 17 -- बिलसंडा। नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बिजली समस्याओं को लेकर बुधवार को बिजली दफ्तर पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। तीन दिन में बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापारियों का आरोप है कि फाल्ट होने पर न तो बिजली अफसर फोन उठाते हैं न ही एसएसओ। भीषण गर्मी में बिना बिजली रहना मुश्किल है। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने, नगर में लाइनमैन बढाने, शटडाउन और रोस्टिंग की सूचना बिजली ग्रुप पर अपडेट करने, उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिलों को तत्काल निस्तारण कराने, अधिकारियों और बिजलीघर के सीयूजी नंबर बंद रहने व फोन रिसीव न होने पर आक्रोश जताया गया। इसमें सुधार की मांग की गई। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एम रेहान के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक...