बिजली समस्या को लेकर विधायक नाराज, दो जेई का तबादला
शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। बिजली की समस्या को लेकर आम लोगों के साथ जनपद के जनप्रतिनिधियों को भी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उसी क्रम में गुरुवार को तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने बिजली निगम के एसई कार्यालय पहुंच गई और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए एसई को कहा। नाराज विधायक ने साफ कह दिया कि अनावश्यक बिजली कटौती अब स्वीकार्य नहीं होगी। उन्हाेंने निगोही की बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। इसके साथ विधायक ने निगोही के जेई से कार्य प्रणाली में सुधार न होने से हटाने को कहा। जिसके बाद एसई अनुज प्रताप सिंह ने निगोही के जेई ब्रजेश सिंह को हटाकर संडाखास कर दिया, तथा संडाखास के प्रभारी जेई महेंद्र पाल को निगोही में कर दिया। यह भी पढ़ें- बिजली समस्या को लेकर विधायक नाराज, दो जेई का तबादला
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.