रामगढ़, जनवरी 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के पटेलनगर इलाके में सीसीएल की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसे लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। इधर मंगलवार को आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव राजन सिंह, एजेकेएसएस के अजीत सिन्हा और भारतीय नौजवान सेना के अध्यक्ष विश्वरंजन सिन्हा ने सीसीएल बरका-सयाल के जीएम अजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पटेलनगर की बिजली समस्या की जानकारी देते हुए उन्हे मांग पत्र सौंपा। राजन सिंह ने बताया कि जीएम अजय सिंह ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.