साहिबगंज, जून 18 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सतगाछी पंचायत के श्यामपुर (कुकुर डुब्बा) गांव में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। गांव में करीब 70 घर है। काफी मशक्कत के बाद गांव में बिजली पहुंची,लेकिन सभी घरों में बिजली नहीं आने से लोगों की परेशानी पूरी तरह से दूर नहीं हुई। संबंधित घरों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पिछले 10 से 12 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद विद्युत बोर्ड के स्तर से 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद गांव के सभी घरों तक सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत कई घरों में अब भी बिजली नहीं पहुंच रही है। इससे लोगों में नाराजगी बनी है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर आक्...