बरेली, जुलाई 1 -- आंवला। गांव गुलेली के लोगों ने बिजली समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर काफी दूरी पर लगा है। बिजली लाइनें जर्जर हैं। अक्सर ट्रिपिंग और फाल्ट होते रहते हैं। ट्रांसफार्मर लगा है जो गांव से 1 किलोमीटर दूर है। इससे मुख्य सप्लाई केबल जर्जर हो चुका है। ज्ञापन देने वालों में नंदकिशोर, लीलाधर, राम लक्ष्मण, रामदयाल, प्रेम शंकर, रजवाल, राकेश, सूरजपाल, गौतम सिंह, पंकज आदि ग्रामीण शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती व ट्रिपिंग से नाराज व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...