बिजली समस्या को लेकर किसान यूनियन का धरना चौथे दिन भी जारी
शाहजहांपुर, जून 29 -- ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने और संडा खास विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पांच वर्ष बाद भी पूरा न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। किसान यूनियन के कार्यकर्ता गुरुवार से पावरहाउस के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के गांवों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, जिससे किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने के चौथे दिन क्रमिक अनशन पर देवेन्द्र सिंह, रामनाथ वर्मा, रक्षपाल, श्रीकृष्ण, लक्ष्मण प्रसाद और माधुरी देवी बैठे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.