बिजली समस्या के खिलाफ खरखरी बस्ती के ग्रामीणों का प्रदर्शन
धनबाद, मई 19 -- बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत खरखरी कोलियरी के समीप स्थित खरखरी बस्ती में बिजली समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए। इस दौरान खरखरी चानक पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने खरखरी चानक से जुड़े 14 व 16 नंबर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दिया। इस कारण गोविंदपुर सहित आस पास के श्रमिक कॉलोनी, बस्ती आदि इलाकों की बिजली आपूति बाधित हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा बस्ती में व्याप्त बिजली समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसफॉर्मर, पोल व जर्जर तार को बदला जाना है, परंतु अब तक कोई पहल नहीं की गई। यह भी पढ़ें- 26 से अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी बाद में परियोजना पदाधिकारी लखन लाल वर्णवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द समस्या का समाधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.