बिजली समस्या का समाधान की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
हजारीबाग, सितम्बर 17 -- हज़ारीबाग हिटी बरही में बिजली समस्या का समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने एसडीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि रसोइयाधमना गांव के अनुसूचित जाति टोला, तेली टोला, प्रजापति टोला एवं मदीना नगर में पिछले एक माह से बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। कभी तार टूट जाता है, कभी ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है, तो कभी एक फेज में लाइन रहती है और दूसरे फेज में नहीं। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को चंदा जमा कर खुद मिस्त्री बुलाना पड़ता है और ट्रांसफार्मर बनवाना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रामचंद्र साव, मीडिया प्रभारी राज आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.