संभल, अप्रैल 27 -- क्षेत्र में बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने 30 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे ऐंचौड़ा कम्बौह स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्रीय किसान और संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भाकियू (टिकैत) के असमोली ब्लॉक अध्यक्ष अंकित त्यागी ने बताया कि बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओं अनियमित बिजली आपूर्ति, फीडरों का स्पष्ट शेड्यूल न होना, बार-बार ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण किसानों को खेती-किसानी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के बाद विद्युत वितरण खंड संभल के अधिशासी अभियंता के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। अंकित त्यागी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.