रुडकी, मार्च 24 -- भारतीय किसान यूनियन पटेल के पदाधिकारियों ने बिजली बिलों में सरचार्ज माफी, नए कनेक्शन में कथित भ्रष्टाचार पर रोक समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर लक्सर स्थित बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने के उपरांत धरना समाप्त कर दिया गया। मंगलवार को भाकियू (पटेल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि वर्तमान में बिजली बिलों में की जा रही बढ़ोतरी अनुचित है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.