मुरादाबाद, मई 23 -- बिजली कटौती, गलत बिलिंग और जर्जर विद्युत व्यवस्था से परेशान किसानों ने शनिवार को भाकियू अंबावता के नेतृत्व में बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने विभागीय अधिकारियों पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शनिवार को बिजलीघर पर हुए धरने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरान शाह ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली संकट बना हुआ है जबकि अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जरूरत से ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं और जर्जर तार व पोल बदले नहीं जा रहे। वहीं अधिकारी सीयूजी नंबर तक रिसीव नहीं करते जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। जिलाध्यक्ष मोहम्मद रफी खान ने स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड करने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और खराब मीटर बदलने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- डिडौली में अघोषित कटौती के खिलाफ किसानों ने घ...