शाहजहांपुर, जून 22 -- शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता विद्युत एसी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने वार्ड वीवीजई हद्दफ समेत अन्य क्षेत्रों में व्याप्त विद्युत समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग उठाई। पार्षदों ने कहा कि क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पार्षद राजेश गंगवार ''''राजू भैया'''', रामबरन सिंह चंदेल, अनूप गुप्ता, विपिन यादव, संजय कनौजिया समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विधायक ने पारा गरीबशाह में ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...