बरेली, जून 21 -- एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली की समस्याओं को लेकर तमाम शिकायत दर्ज की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायत दर्ज की गई। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शनिवार को सुबह 10:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रामजन्म यादव पहुंचे। इसके बाद फरियादियों की भीड़ उमड पडी।अलग-अलग मोहल्लों से आए लोगों ने शिकायत करके बताया कि नगर में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। घटिया केबल दम तोड़ चुकी हैं। जिसकी वजह से लगातार फाल्ट हो रहे हैं। कई लोगों ने मीटर खराब होने की शिकायत दर्ज की। यह भी पढ़ें- आंधी पानी के दौरान क्षतिग्रस्त हुए बिजली तार मरम्मत नहीं होने का आरोप ढकनी रजपुरी गांव की शालिनी ने आरोप लगाया कि फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से आंगनवाड़ी सहायिका को न...