संभल, अप्रैल 28 -- क्षेत्र में बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने सोमवार को धनारी बिजलीघर पर बैठक कर जोरदार प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई। बैठक में किसानों ने अघोषित बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर से जुड़ी परेशानियां और बिजली कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ कथित अभद्र व्यवहार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण किसानों को खेती-किसानी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, थाना अध्यक्ष अखिलेश प्रधान, एसडीओ और अवर अभियंता से भाकियू नेताओं ने विस्तार से वार्ता की। यह भी पढ़ें- तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप धरने पर बैठी भाकियू इस दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.