हाथरस, मार्च 19 -- हाथरस। बिजली समस्याओं को लेकर बुधवार केा जिले के किसानों का गुस्सा फूट गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर विरोध जताया। वहां मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिले में आमजन से लेकर अन्नदता तक बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। अब फसलों की कटाई के साथ नई फसलों की बुबाई होगी। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण किसानों को मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में काफी किसान ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर पहुंचे। किसानों ने कार्यलय का मुख्य द्वार बंद करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां मौजूद एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। सौपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा स्मार्ट मीटर ...