बिजली समस्याओं को लेकर किसान मजदूर सभा का प्रदर्शन
मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- ठाकुरद्वारा। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तहसील परिसर में बिजली समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता प्रीतम सिंह ने रामूवाला गणेश चौराहे पर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने, रामूवाला गणेश व साहबगंज में लो वोल्टेज दूर करने, गलत बिजली बिल ठीक कराने और स्मार्ट मीटर की जगह साधारण मीटर लगाने की मांग की। किसानों ने निजी नलकूपों को 12 घंटे निर्बाध बिजली देने और 2026-27 के पेराई सत्र से पहले गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। एसडीओ रंजीत सिंह से वार्ता भी हुई। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में जिला महासचिव हर स्वरूप सिंह, जगदीश सिंह पांडे, राजकुमार, रवि कुमार, गगनदीप सिंह, अकबर अली और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.