औरंगाबाद, मार्च 5 -- मदनपुर प्रखंड अंतर्गत विद्युत प्रशाखा क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान, राजस्व वसूली और नए कनेक्शन की सुविधा के लिए 6 मार्च से 30 मार्च तक गांव स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने बताया कि इन शिविरों में उपभोक्ता त्रुटिपूर्ण बिजली बिल, मीटर से संबंधित शिकायत, नए बिजली कनेक्शन, राजस्व वसूली तथा बिजली विपत्र में सुधार से जुड़ी शिकायत दर्ज कराकर उसका निष्पादन करा सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च को बेला, पड़रावां, तेतरिया पिरथु और झिकटिया में, 7 मार्च को मंजरेठी, दशवतखाप, जयपाल बिगहा और वार टोले अहीर बिगहा में, 9 मार्च को ईटकोहिया, घटराईन, रतनपुरा और कठवर में, 10 मार्च को मनिका, खिरियावां, सिंदुआरा और खेसर में, 11 मार्च को रानीडीह, बंगरे, रानीगंज और राजा ...