बिजली समस्याओं के समाधान को सांसद ने प्रमुख सचिव से की मुलाकात
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- प्रतापगढ़। जिले में बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने रविवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, यूपीपीसीएल, यूपीपीटीसीएल, यूपीएसएलडीसी और यूपीआरवीयूएनएल के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद से मुलाकात की। बिजली से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। उनसे जर्जर बिजली लाइनों, खराब ट्रांसफॉर्मरों, नये बिजली कनेक्शन जारी करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने और लंबे समय से लंबित विद्युत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आग्रह किया। सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और ग्रामीण विद्युतीकरण समेत ऊर्जा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने की मांग पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.