संतकबीरनगर, मई 16 -- संतकबीरनगर/मेंहदावल, हिन्दुस्तान टीम। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए शुक्रवार को खलीलाबाद और मेंहदावल विद्युत डिवीजन पर अलग-अलग एक सप्ताह के लिए विशेष शिविर की शुरुआत हुई। खलीलाबाद में शिविर में स्मार्ट मीटर, कनेक्शन कनवर्जन और बिजली बिल में त्रुटि समेत कुल 64 अदद शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 53 का निस्तारण हुआ। वहीं मेंहदावल में कुल 84 मामले पहुंचे। इनमें से 54 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- लालगंज में मेगा कैंप का आयोजनशिविर की विशेषताएँ खलीलाबाद डिवीजन के एक्सईएन राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि उपभोक्ता सुविधा के दृष्टिगत नया विद्युत कनेक्शन, बिल भुगतान एवं बकाया समायोजन, लोड वृद...