बिजली सप्लाई में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 32673 मेगावाट की पूरी की रिकॉर्ड मांग
वार्ता, जून 28 -- UP News: भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अनुसार, राज्य ने 24 जून को 32,673 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग पूरी करते हुए देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बनने का दावा किया है। यूपी मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। इससे पहले एके शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए जनता और बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को शुभकामनाएं दी थी। यूपीपीसीएल के अनुसार 19 जून से उत्तर प्रदेश लगातार डिमांड आधारित बिजली आपूर्ति में देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड कायम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.