प्रयागराज, मई 14 -- आंधी की वजह से बिजली सप्लाई बंद होने पर बुधवार शाम लगभग पूरे शहर की जलापूर्ति ठप रही। खुसरोबाग से भी शाम को एक घंटा विलंब से जलापूर्ति शुरू हो पाई। देर रात तक कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई चालू नहीं होने से हजारों घरों की टोटियां सूखी थीं। शाम चार बजे आंधी शुरू होने के पहले पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। शहर के 650 से अधिक नलकूपों से शाम चार बजे के बाद ही जलापूर्ति शुरू की जाती है। आंधी का प्रकोप थमने के बाद अलग-अलग फाल्ट की वजह से बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने से नलकूप भी बंद पड़े रहे। यह भी पढ़ें- आंधी से खंभों पर गिरे पेड़, उड़ी बिजली शाम सात बजे तक 75 फीसदी इलाकों के नलकूप नहीं चल पाए थे।खुसरोबाग की बिजली आपूर्ति बाधित होने से एक तिहाई शहर को एक घंटा पानी विलंब से मिला। जलकल के सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि खुसरोबा...