लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को लोकसभा में प्रस्तुत करने की कोशिश के विरोध में मंगलवार को देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर अपने कार्यस्थल से बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश के बिजलीकर्मी भी अपने बिजलीघरों एवं कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर इस बिल के प्रति विरोध व्यक्त करेंगे। बिजली कर्मियों ने बिल पारित करने की कोशिश करने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स द्वारा 10 मार्च को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.