हरिद्वार, मार्च 10 -- बिजली संशोधन बिल-2025 के विरोध में मंगलवार को हरिद्वार के ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन और विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मायापुर कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अभियंता संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण करने जा रही है। इस बिल का उद्देश्य केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना है। यह बिल पास होने के बाद बीपीएल, किसान और मजदूर वर्ग को सस्ती बिजली नहीं मिलेगी। ऊर्जा निगम के अफसर-कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। ईई दीपक सैनी ने चेताया कि यदि सरकार यह बिल वापस नहीं लेती तो आंदोलन तेज किया जाएगा।इस दौरान ईई अनूप सैनी, आशुतोष तिवारी, सैयद सिराज उस्मान, प्रियंका अग्रवाल, अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.