देहरादून, मार्च 10 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड मुख्यालय सहित प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर गेट मीटिंग की। सभा की अध्यक्षता इंजीनियर कार्तिकेय दुबे और संचालन विनोद कवि ने किया। मोर्चा के संयोजक इंशारूल हक और अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर सिंह तोमर ने कहा कि प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 बिजली क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देगा और इसका असर कर्मचारियों, किसानों व उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। सभा में राहुल चांनना, प्रदीप कंसल, केहर सिंह, पंकज सैनी, सुनील तंवर, राजवीर सिंह, कल्पना डोभाल, आशीष, बीरबल सिंह, चित्र सिंह, एच.एस. रावत, सुनील मोगा, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...