धनबाद, मार्च 11 -- प्रस्तावित बिजली संशोधन कानून (इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट एक्ट) के विरोध में मंगलवार को जेबीवीएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधीक्षण कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी तख्तियां लेकर एकत्र हुए और सरकार से प्रस्तावित संशोधन को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट एक्ट लागू होने से बिजली क्षेत्र में निजी कंपनियों का हस्तक्षेप बढ़ेगा, जिससे सरकारी बिजली कंपनियों और आम उपभोक्ताओं को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कर्मियों का कहना था कि बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में देने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.