बिजली संविदा कर्मचारियों ने ईको गार्डेन पर प्रदर्शन किया
लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को ईको गार्डेन पर प्रदर्शन किया। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि अनुभवी कर्मचारियों की नियम-विरुद्ध छंटनी के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है और लगातार जानलेवा हादसे हो रहे हैं। तय मानकों को दरकिनार कर केवल एक-एक कर्मचारी से जोखिम भरा कार्य कराया जा रहा है। इसका खामियाजा यह है कि पिछले 49 दिनों में 56 आउटसोर्स कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, जिनमें से 30 की दर्दनाक मौत हो गई और 26 गंभीर रूप से घायल हैं। संगठन ने 29 मई को प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर हटाए गए अनुभवी कर्मियों को बहाल करने, दुर्घटनाओं की जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.