फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 25 -- फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग के दौरान बकाया जमा करने की कहने पर ग्रामीणों ने संविदाकर्मी को पीट दिया। पीड़ित संविदाकर्मी हरीकिशन की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कहा कि बिजली घर गैसिंगपुर के अंतर्गत रतनुपर गांव में बिजली राहत कैंप लगा था। गांव के एक ग्रामीण पर 32593 रुपये बाकी था। अफसरों के कहने पर संविदाकर्मी मीटर उखाड़ने लगा। इस पर राजेश व उसके साथियों ने संविदाकर्मी को पीट दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...