लखनऊ, अप्रैल 7 -- बिजली संविदा कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ बुधवार को मध्यांचल निगम मुख्यालय का घेराव करेगा। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन और अन्य ऊर्जा निगमों ने अपने ही पुराने आदेशों (15 मई 2017 और 6 फरवरी 2025) का उल्लंघन करते हुए लगभग 25 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। 23 मई 2025 को हुई वार्ता में कर्मचारियों की तैनाती हेतु मानक समिति गठित करने पर सहमति बनी थी, लेकिन समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही मनमाने ढंग से नए कर्मचारियों की भर्ती और पुराने अनुभवी कर्मियों की छंटनी की जा रही है। उन्होंने कई बार निगम प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया, जिसे नजरअंदाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...