बिजली संविदाकर्मियों ने शक्ति भवन का घेराव किया, जमकर प्रदर्शन
लखनऊ, जुलाई 28 -- बिजली संविदाकर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को शक्ति भवन का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारियों ने ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद कॉरपोरेशन के एमडी और पदाधिकारियों के बीच वार्ता बेनतीजा रही। इससे नाराज कर्मचारियों ने चेयरमैन की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध जताया और अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। इस हंगामे के चलते अशोक मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संघ के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद और प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने कॉरपोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.