बिजली संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ, अगस्त 4 -- बिजली संविदाकर्मियों की छंटनी के विरोध में यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मंगलवार को ईको गार्डेन पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रबंधन द्वारा 15 मई 2017 के आदेश का उल्लंघन कर लगभग 25 हजार कर्मचारियों को सेवा से हटाया जा रहा है। कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये तय करने, दुर्घटनाग्रस्त कर्मियों के कैशलेस इलाज, आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने और कार्यभार कम करने जैसी मांगें उठाईं। उन्होंने उच्च न्यायालय व ऊर्जा मंत्री के आदेशों की अनदेखी का भी आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.