लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ। विद्युत मजदूर संगठन ने ऊर्जा प्रबंधन से 10 वर्षों में निकाले गए करीब 25 हजार संविदा कर्मचारियों की बहाली की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष विमल चंद पांडेय ने रविवार को कहा कि यदि नियम विरुद्ध आदेशों और कर्मचारियों का उत्पीड़न तुरंत बंद नहीं हुआ, तो संगठन जल्द ही शक्ति भवन पर विशाल प्रदर्शन करेगा। पावर कॉरपोरेशन द्वारा मृतक आश्रितों के चतुर्थ श्रेणी पद पर सेवायोजन समाप्त करने के निर्णय को घातक बताया। उन्होंने कहा कि पेंशन सुविधा के अभाव में प्रभावित परिवार दर-दर भटक रहे हैं। बैठक में आरएस राय, पुनीत राय, आलोक सिन्हा, सैय्यद शोएब हसन, आरसी पाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.