लखनऊ, मार्च 26 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने संविदाकर्मियों की छंटनी के विरोध में गुरुवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की शिकायत की। समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि एक ओर चैत्र नवरात्र और रामनवमी जैसे पर्वों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कर्मियों के अवकाश रद्द कर उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर उन्हें नौकरी से निकालने के नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर गोमतीनगर जोन से 119 और जानकीपुरम जोन से 69 कर्मियों को हटाया गया है। इसके अलावा पूर्व में लेसा क्षेत्र में 171 कर्मियों को हटाया जा चुका है तथा 01 अप्रैल 2026 से लगभग 326 और संविदा कर्मियों को हटाने की तैयारी की जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.