लखनऊ, अप्रैल 9 -- बिजली संविदा कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार को गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद संगठन पदाधिकारियों व मध्यांचल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई, लेकिन मांगों पर लिखित आश्वासन न मिलने पर बैठक बेनतीजा रही। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि मानक समिति की रिपोर्ट से पहले की जा रही कर्मचारियों की छंटनी पर रोक, फेशियल अटेंडेंस के कारण रुके हुए वेतन का भुगतान, मई 2025 में निकाले गए कर्मियों की बहाली और विद्युत उपकेंद्रों पर ड्यूटी चार्ट लागू करना शामिल है। साथ ही, निजी कंपनियों द्वारा ईपीएफ में किए गए कथित घोटाले...