वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को सिगरा स्थित सर्किल कार्यालय पर सत्याग्रह किया। उन्होंने नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के हित में गठित संविदा निगम में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को शामिल करने का प्रबंधन साजिश रच रहा है। इसमें शामिल होने से संविदाकर्मियों को उचित वेतन और सम्मान मिलेगा। प्रबंधन की आड़ में अधिकारी भी उनका शोषण कर रहे हैं। इस मौके पर रवींद्र पटेल, विजय नारायण, उदयभान दुबे, संदीप कुमार, प्रेमचंद प्रजापति, अशोक यादव, आशीष पाल, राधेश्याम वर्मा, आशुतोष पांडेय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मियों ने किया सत्याग्रह, 7 मई को कार्य बहिष्कार की चेतावनी यह भी पढ़ें- विद्य...