मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले में बिजली विभाग के सभी अभियंताओं के कार्यालयों में शुक्रवार को विशेष शिविर लगेगा। इसमें आने वाली उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान 72 घंटे में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर व पश्चिमी के कार्यपालिका अभियंता मोहम्मद साजिद हुसैन ने बताया कि विशेष शिविर हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक लगेगा। इसमें बिजली बिल में सुधार, कम वोल्टेज, झुके हुए पोल, ढीले तार, खराब ट्रांसफॉर्मर जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा उपभोक्ता नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान और कृषि कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया भी पूरी कर सकेंगे। पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ी जान...