बिजली संकट से हाहाकार: केबल फॉल्ट और आग से दर्जनों इलाके ठप, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ, जून 8 -- राजधानी में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार को शॉर्ट सर्किट, एबी केबल में आग और अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट के कारण चिनहट से लेकर डालीगंज और तेलीबाग से लेकर मलिहाबाद तक शहर और ग्रामीण अंचलों में बिजली की भारी आंखमिचौली चली। इस संकट के कारण न सिर्फ उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे, बल्कि सुबह के समय घरों में पानी न आने से हाहाकार मच गया। बिजली कटौती से नाराज नजीराबाद के व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन भी किया। नजीराबाद बाजार में रविवार सुबह 10:45 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। व्यापारियों ने टोल-फ्री नंबर 1912 और अमीनाबाद उपकेंद्र के अधिकारियों से संपर्क किया, जिस पर अधिकारियों ने जम्पर बदलने का आश्वासन देते हुए एक घंटे में आपूर्ति बहाल करने की बात कही, लेकिन बिजली दोपहर पौने दो बजे आई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.