पीलीभीत, मई 25 -- भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आ रही है। कहीं फेस गायब हो रहा है तो कहीं ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। हालात यह हैं कि उपभोक्ताओं को दिन में पसीना और रात में जागकर समय काटना पड़ रहा है। बिजली विभाग हर बार फॉल्ट और बढ़ते तापमान का हवाला दे रहा है। जबकि शहरवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था सुधारने के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। रविवार रात में मोहल्ला डालचंद में फेस न आने से करीब एक दर्जन घरों की बिजली सप्लाई बंद रही। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर बाद फेस सही कर सप्लाई चालू कराई। यह भी पढ़ें- चौक बाजार में खंभे में लगी आग, बिजली कटौती से लोग बेहाल वहीं चौक बाजार में लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से आसपास के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। ...