बिजली संकट से शहर-देहात बेहाल, बेपटरी हुई व्यवस्था
अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं हैं। लगातार बढ़ती बिजली मांग, फॉल्ट, ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग की घटनाओं ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालत यह है कि शिकायतों का दबाव इतना बढ़ गया है कि बिजली विभाग की हेल्पलाइन 1912 भी कई बार जवाब देने में नाकाम साबित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि या तो कॉल नहीं लगती, या फिर हेल्पलाइन पर मौजूद कर्मचारियों के पास स्थानीय बिजली समस्या की सही जानकारी नहीं होती। अलीगढ़ में शुक्रवार को बिजली की मांग 854 मेगावाट तक पहुंच गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक डिमांड बताई जा रही है। इससे पहले गुरुवार को 823 मेगावाट की मांग दर्ज हुई थी। बढ़ते तापमान के साथ कूलर, एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.