बिजली संकट से लोग बेहाल, पुवायां में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में जिले में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान हैं। बिजली निगम की हेल्पलाइन 1912 पर उपभोक्ताओं को न तो समय पर जानकारी मिल पा रही है और न ही शिकायतों का समाधान हो रहा है। पुवायां में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिले में लगातार बढ़ते तापमान के कारण ग्रिड पर लोड बढ़ता जा रहा है। इससे आपात कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दिन हो या रात, कभी भी बिजली गुल हो जा रही है। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। जिले के कटरा, तिलहर, कलान, खुदागंज, जलालाबाद, खुटार, बंडा और पुवायां समेत कई इलाकों में बंच केबल टूटने और फाल्ट के कारण लंबे समय तक सप्लाई बाधित रही। ग्रामीण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.