मेरठ, अप्रैल 26 -- गर्मी बढ़ने के साथ फाल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शनिवार को यूनिवर्सिटी रोड के अलावा जली कोठी इलाके में बिजली संकट से लोग परेशान हुआ। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर समेत जली कोठी इलाके में लोग बत्ती गुल होने से पसीने-पसीने हुए। अफसरों ने शिकायत को नजरअंदाज किया तो अफसरों के लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। बिजली के साथ पानी संकट का भी लोगों को सामना करना पड़ा। यूनिवर्सिटी रोड पर पेट्रोल पंप के निकट मैक्स हॉस्पिटल वाले मार्केट में शनिवार सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दूसरी ओर, घंटाघर उपकेंद्र से जुड़े खैरनगर, छतरी वाला पीर, जली कोठी इलाके में दिनभर बिजली संकट से लोग परेशान रहे। यह भी पढ़ें- बिजली संकट बवाल: गर्मी से बेहाल जनता का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग पूछने पर बताया कि खैरनगर में एबीसी केबल डाली जा...