बिजली संकट से राहत की तैयारी, चास में नए फीडर और सब-पॉइंट पर काम शुरू
बोकारो, मई 25 -- चास, प्रतिनिधि। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गहराते बिजली संकट को देखते हुए बिजली विभाग ने व्यवस्था सुधारने की दिशा में पहल तेज कर दी है। विभाग द्वारा 220 केवी लाइन पर लोड संतुलन और ट्रांसमिशन प्रबंधन को मजबूत करने का काम शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि चास में प्रस्तावित ग्रिड पावर प्लांट चालू होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार फुदनीडीह सब स्टेशन, टाई लाइन और ग्रिड को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे क्षेत्र को बैकअप सप्लाई मिल सके। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि सामान्य दिनों में क्षेत्र में 40 से 50 मेगावाट बिजली की खपत होती है, जबकि भीषण गर्मी में यह खपत लगभग दोगुनी हो जाती है। अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.