हरिद्वार, जुलाई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिजली संकट के कारण एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विद्युत संकट का प्रभाव दिन में चलने वाली कक्षाओं के दौरान बिजली गुल होते ही स्मार्ट क्लास में लगे प्रोजेक्टर और अन्य डिजिटल उपकरण बंद हो जाते हैं, जिससे पढ़ाई बीच में ही रुक जाती है। कॉलेज में करीब 200 एमबीबीएस छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिन्हें लगातार इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में अभी तक स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है। अस्थायी व्यवस्था के सहारे संचालन होने से बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पूरे शैक्षणिक कार्य पर असर पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कॉलेज परिसर में बैकअप के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में, बिजली कटते ही कक्षाएं ठप हो जाती हैं और अध्यापकों को पढ़ाई बीच...