बिजली संकट से भड़के ग्रामीणों का उपकेंद्र पर हल्ला बोल, फीडर बंद कर किया प्रदर्शन
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- कंपिल, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार खराब बिजली व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। क्षेत्र कंपिल के कादरदादपुर सराय, बिलसड़ी, कटिया, धनी नगला, पुरौरी समेत कई गांवों के ग्रामीण कंपिल बिजली उपकेंद्र पहुंच गए और धरना देकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कंपिल समेत अन्य फीडर भी बंद करवा दिए, जिससे उपकेंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 10 दिनों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई गांवों में घंटों बिजली गुल रहती है, जबकि रात में भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली संकट से ग्रामीण बेहाल भीषण गर्मी के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.