बिजली संकट से बेहाल शहर,ट्रांसफार्मरों में आग और फॉल्ट ने पूरी रात कराया रतजगा
पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत,संवाददाता। शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। गुरुवार रात से शुरू हुई फॉल्ट और कटौती की कड़ी शुक्रवार तक जारी रही। जगह-जगह ट्रांसफार्मरों में आग लगने, केबिल जलने और लाइन फॉल्ट के कारण हजारों उपभोक्ताओं को पूरी रात गर्मी और उमस में परेशान होना पड़ा। हालात यह रहे कि बिजली विभाग की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप पर दो घंटे में आपूर्ति बहाल करने का दावा किया गया, लेकिन कई इलाकों में रात एक बजे गई बिजली सुबह छह बजे तक नहीं लौटी। शिकायतों की भरमार रही, मगर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में जवाब देने लगे ट्रांसफार्मर, महानगर उपकेंद्र का घेराव कर काटा हंगामाबिजली कटौती का कारण गुरुवार रात करीब नौ बजे 33 केवी लाइन का जंफर कटने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.