मुरादाबाद, मई 30 -- शुक्रवार रात शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप रहने से हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड, नया मुरादाबाद, कांठ रोड, रामपुर रोड समेत पुराने शहर के कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली गुल रही, जिससे लोगों की नींद हराम हो गई और उन्हें गर्मी व उमस के बीच रात जागकर बितानी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों, जेई और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकांश फोन या तो नहीं उठे या फिर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बनी रही। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से बेहाल रहा शहर, रातभर जागते रहे लोग बिजली न होने के कारण लोगों को पेयजल संकट सहित अन्य दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना प...