बिजली संकट से फूटा गुस्सा, राजेन्द्र नगर में आधी रात हंगामा
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों के धैर्य का बांध तोड़ दिया है। बुधवार आधी रात को राजेन्द्र नगर स्थित यूपीआईएल उपकेंद्र पर बिजली कटौती से त्रस्त लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस बुलानी पड़ी। बवाल बढ़ने पर पुलिस फोर्स को बुलाया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद सुबह पांच बजे बिजली चालू हुई।
घटना का आरंभ घटना की शुरुआत मंगलवार रात करीब 10.30 बजे हुई जब यूपीआईएल उपकेंद्र से जुड़े रानीगंज फीडर की अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आ गया। इसके कारण राजेन्द्र नगर, रानीगंज और आसपास के कई इलाकों में अचानक ब्लैकआउट हो गया। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों का बुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.