लखनऊ, अप्रैल 28 -- बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने बीती रात राजाजीपुरम पाल तिराहा उपकेंद्र पर हंगामा किया। उग्र भीड़ कंट्रोल रूम में घुस गई और लॉगशीट फाड़ डाला। बवाल की सूचना मिलते ही जूनियर इंजीनियर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इसके अलावा अलीगंज के पुरानिया उपकेंद्र के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। वहीं रहीमाबाद, मलिहाबाद, यहियागंज, राधाग्राम सहित कई इलाकों में बिजली कटौती व लो-वोल्टेज के कारण लोग परेशान रहे। राजाजीपुरम पाल तिराहा उपकेंद्र बीती रात करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। इससे तिकोनिया, एसएमएस सहित आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया। इससे परेशान लोगों ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- बच्चा पार्क, छिपी टैंक समेत कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और उपकेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.