लखनऊ, मई 19 -- बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने सोमवार आधी रात आरडीएसओ उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। उग्र भीड़ ने उपकेंद्र का घेराव किया और एसएसओ को बंधक बना लिया। वहीं पुराने लखनऊ के चौक के पाटा नाला, मंसूर नगर सहित कई इलाकों में बिजली संकट से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा अयोध्या रोड किनारे कमता में अंडरग्राउंड केबल फाल्ट से रात भर बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं, मटियारी चौराहे पर ट्रांसफार्मर जल गया। भीषण गर्मी में राजधानी में बिजली की खपत 1700 मेगावाट के पार पहुंच गई है, लेकिन सोमवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने, केबल फाल्ट और ब्रेकडाउन के कारण शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से लोग परेशान रहे। सबसे अधिक दिक्कत राजाजीपुरम के आरडीएसओ उपकेंद्र क्षेत्र में बीती रात 11.30 बजे बिजली गुल हो गई। इससे परेशान लोगों ने उपकेंद्र क...