लखनऊ, अप्रैल 9 -- बिजली संकट से त्रस्त राजाजीपुरम ई-ब्लॉक मार्केट के कारोबारियों ने बुधवार रात करीब 11 बजे राजाजीपुरम उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने कहा कि सुबह 11 बजे से कई दुकानों की बिजली गुल है। उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज व्यापारी ऋषभ गुप्ता, अभय पांडेय, राम कुमार, संजय रस्तोगी ने बताया कि जूनियर इंजीनियर, एसडीओे, एक्सईएन को कई बार फोन किया गया, लेकिन बात नहीं हुई। बिजली न आने से कारोबार चौपट हो गया। वहीं एसएसओ गिरिजा शंकर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद लाइनमैन को भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...